सँयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ

About Us

सँयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ एक सामाजिक एवं सेवाभावी संस्था है, जिसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों तथा उनके परिवारों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देना है। यह संस्था उन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारों के लिए सहयोग का माध्यम है, जो अपने कर्तव्य पालन के दौरान अनेक चुनौतियों, जोखिमों और कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं।

हमारा संघ पुलिस कर्मियों के परिवारों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं मानसिक सहयोग प्रदान करने के लिए समर्पित है। संस्था का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना, उनके बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना, तथा जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करना है।

Photo Gallery